Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India महंगे घोड़े का झांसा देकर शैलर मालिक से एक करोड़ से अधिक...

महंगे घोड़े का झांसा देकर शैलर मालिक से एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

दो आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा। घोड़ों के व्यापार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक शैलर मालिक से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नथाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मेवा सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इस ठगी से आहत होकर शैलर मालिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की थी।

पुलिस के अनुसार, अक्तूबर 2025 में आरोपियों ने अपने साथी हरप्रीत सिंह के साथ मिलकर बठिंडा के शैलर मालिक सुलतान गर्ग से संपर्क किया था। आरोपियों ने उन्हें घोड़ों के व्यापार में भारी मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया और महंगे दाम पर घोड़ा बेचने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आरोपियों ने सुलतान गर्ग से एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम लेकर उन्हें अपेक्षाकृत कम कीमत का घोड़ा थमा दिया।

ठगी का खुलासा होने पर बढ़ा मानसिक दबाव

मृतक के बेटे शैफी गर्ग ने बताया कि उनके पिता को पशुपालन का शौक था, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने यह भी भरोसा दिया था कि खरीदे गए घोड़े को आगे ऊंचे दामों पर बिकवाने में वे पूरी मदद करेंगे। जब सुलतान गर्ग को इस ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्हें लगातार टाल दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव के चलते सुलतान गर्ग ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। इसके बाद परिवार की शिकायत पर नथाना थाना पुलिस ने मेवा सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

भुच्चो के डीएसपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मेवा सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

कई राज्यों में फैला ठगी का नेटवर्क

परिजनों और शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यह गिरोह केवल पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि हरियाणा और राजस्थान में भी सक्रिय है। आरोप है कि गिरोह पंजाब में घोड़ों और अन्य राज्यों में ऊंटों के व्यापार के नाम पर लोगों से ठगी करता है। एक अन्य पीड़ित टेक सिंह ने दावा किया कि आरोपी उसके साथ भी लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं।

पीड़ित पक्ष ने मामले में बड़े स्तर पर जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि निष्पक्ष और गहन जांच की जाए तो गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और कथित संरक्षण देने वालों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...