Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP शिवपुर में महिला की निर्मम हत्या, सिल-बट्टे से सिर कुचलकर मार डाला

शिवपुर में महिला की निर्मम हत्या, सिल-बट्टे से सिर कुचलकर मार डाला

वाराणसी। वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक महिला की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। दूध कारोबारी शैलेश पटेल की पत्नी अनुपमा उर्फ सीता (35) का शव उनके ही घर के कमरे में खून से लथपथ मिला। हत्यारों ने पहले महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर सिल-बट्टे से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

लक्ष्मणपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दूध कारोबारी शैलेश पटेल घर लौटे और उन्होंने कमरे में पत्नी अनुपमा का खून से सना शव पड़ा देखा। शैलेश तड़के दूध लेने निकले थे और अनुपमा रोज की तरह उन्हें छोड़ने बाहर तक आई थीं। घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और भयावह दृश्य देखकर दहल उठे।

सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण किया। घटनास्थल से टूटा हुआ मटका, खून से सना ग्लव्स, जैकेट, मृतका के पति का मफलर, उनकी जिंस, अंगूठे के निशान और दंपती के मोबाइल फोन जैसे कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

परिवार वालों ने बताया कि किसी के साथ दुश्मनी या विवाद नहीं था, जिससे हत्या की मिस्ट्री और उलझ गई है। इसी आधार पर पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

गांव के आठ वर्षीय बच्चे मोहम्मद सैम्यूल ने बताया कि उसने सुबह करीब 6:45 बजे अनुपमा से दूध खरीदा था, जिससे यह पुष्टि होती है कि घटना इसी समय के आसपास हुई होगी। एडीसीपी नीतू ने बच्चे का बयान दर्ज किया और परिजनों से बातचीत कर हत्या की संभावित वजहें जानने की कोशिश की।

पुलिस को घटनास्थल से सौ मीटर दूर लगे सीसीटीवी कैमरों में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई। मृतका की बहन ने गांव के सुनील पटेल को संदिग्ध बताया है। पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपी पिछली तरफ के रास्ते से फरार हुए होंगे।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि मृतका के मोबाइल से सुबह 7:56 बजे किसी ने उसकी फोटो खींची है, जो जांच का एक अहम क्लू है। उन्होंने दावा किया कि मिले सबूतों के आधार पर जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...