Thursday, June 18, 2026
Home Crime India नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई- 15 करोड़ की हेरोइन बरामद, दो कुख्यात...

नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई- 15 करोड़ की हेरोइन बरामद, दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

हनुमानगढ़। पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 15 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को धर-दबोचा है। आरोपियों के पास से दो विदेशी पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक लग्जरी कार भी बरामद हुई है। पुलिस को शक है कि हेरोइन और हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत लाए गए थे और विदेशी हैंडलर इन तस्करों को लगातार डायरेक्शन दे रहे थे।

संगरिया थाना क्षेत्र के रोही नगराना के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार दोनों आरोपियों के बैग से 3 किलो 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो विदेशी पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी भूपेन्द्र सिंह (43) पंजाब के बठिंडा जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ पंजाब और राजस्थान में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा आरोपी नासिर (23) राजस्थान के डीग जिले का कुख्यात बदमाश है। वह अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दर्जनों केस दर्ज हैं।

हनुमानगढ़ एसपी हरिशंकर ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध हथियार और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए सभी थानों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में जिला विशेष टीम और संगरिया पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पंजाब के हरिके से ड्रग्स और हथियार ला रहे थे।

साइबर सेल की जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से विदेशी नंबरों की लगातार कॉल डिटेल मिली है। विदेशी हैंडलर इन तस्करों को ड्रग्स और हथियार कहां से लेना है और कहां पहुंचाना है, इसकी डायरेक्शन दे रहे थे। एसपी ने बताया कि ज्यादातर मामलों में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए हेरोइन के साथ हथियार भी फेंके जाते हैं, इसलिए इस केस में भी पाकिस्तान कनेक्शन की गहरी जांच की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...