Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India पूर्णिया में ज़मीन विवाद ने ली हिंसक शक्ल, 60 वर्षीय बुजुर्ग की...

पूर्णिया में ज़मीन विवाद ने ली हिंसक शक्ल, 60 वर्षीय बुजुर्ग की घर में घुसकर की हत्या

बिहार। पूर्णिया जिले में भूमि विवाद ने एक ऐसा दिल दहला देने वाला मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। कुंवारी सातमी बीन टोला में 60 वर्षीय सकलदेव महतो की उनके ही घर में घुसकर कुदाल से बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात इतनी नृशंस थी कि इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया। हत्या में शामिल सभी आरोपी कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के कलीसिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पीड़ित की बेटी रूबी देवी ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, वह जमीन उनके पिता ने काबाला के आधार पर वैध रूप से खरीदी थी। इसके बावजूद, दूसरे पक्ष के लोग लगातार उस जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे थे। उसने कहा कि कई महीनों से दबाव और धमकी का दौर जारी था, लेकिन रविवार को मामला अचानक हिंसा में बदल गया।

रूबी देवी के अनुसार, कटिहार निवासी सुदामा मंडल अपने चार बेटों—मंचन मंडल, हरि मंडल, पलटू मंडल और लालू मंडल—के साथ अचानक उनके घर में घुस आया। पिता के विरोध करते ही पांचों ने मिलकर कुदाल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सकलदेव महतो को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार के दुख को और गहरा करने वाली बात यह है कि मृतक के दोनों बेटे — अर्जुन महतो और गोलू महतो — घटना से मात्र 15 दिन पहले ही रोजगार के लिए केरल गए थे। पिता की हत्या की सूचना मिलते ही परिवार पर शोक का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...