Friday, September 18, 2026
Home Crime India 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सलमान भोपाल से गिरफ्तार

6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सलमान भोपाल से गिरफ्तार

गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीनने का किया प्रयास, पैर में लगी गोली

मध्य प्रदेश। रायसेन के गौहरगंज में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी सलमान को पुलिस ने सात दिनों की तलाश के बाद देर रात भोपाल के गांधी नगर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर काबू किया। आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा तैनात है।

रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी सलमान को गुरुवार देर रात भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सलमान को रायसेन लेकर लौट रही थी, तभी भोजपुर के कीरत नगर गांव के पास पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिस ने जैसे ही आरोपी को दूसरे वाहन में बैठाने का प्रयास किया, वह एएसआई श्यामराज सिंह की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने लगा। आरोपी ने फायर करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे पकड़कर जेपी अस्पताल ले जाया गया और फिर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भोपाल और रायसेन जिलों की पुलिस टीम उसकी सुरक्षा में तैनात है।

पुलिस के अनुसार सलमान भोपाल के गांधी नगर स्थित एक कॉलोनी में घूम रहा था। स्थानीय युवकों ने उसके हुलिए से पहचानकर पुलिस को सूचना दी। आरोपी फरारी के दौरान अयोध्या नगर और आसपास के इलाकों में भी छिपता रहा और गांधी नगर क्षेत्र में किराए के कमरे की तलाश कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसका एक दूर का रिश्तेदार इसी इलाके में रहता है, जो संभवतः उसकी मदद कर रहा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि फरारी के दौरान किन-किन लोगों ने आरोपी को शरण या सहायता दी।

घटना के बाद सलमान 21 नवंबर की रात गौहरगंज में एक दुकान से सिगरेट खरीदता देखा गया था, जिसके बाद वह स्थानीय लोगों की मौजूदगी देख जंगल की ओर भाग गया। वह तीन दिन तक गौहरगंज और रायसेन के जंगलों में छिपा रहा और फिर रात के अंधेरे में भोपाल जिले की सीमा में पहुंच गया। दूसरी ओर भोपाल और इंदौर पुलिस शहरों की सड़कों पर उसकी तलाश में जुटी रही, जबकि वह जंगलों के रास्ते आगे बढ़ता रहा।

आरोपी सलमान खान मूल रूप से सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र का रहने वाला है। गलत गतिविधियों के कारण उसके माता-पिता ने उसे दो साल पहले घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह भोपाल के गांधी नगर में एक रिश्तेदार के पास कुछ समय रहा, फिर गौहरगंज में नौकरी करने लगा। नौकरी छूटने के बाद वह इधर-उधर भटकता रहा।

घटना को लेकर समाज में भारी आक्रोश है। किसी भी धर्म या समुदाय को लेकर घृणा फैलाने वाली पोस्ट पर रोक लगाने के लिए रायसेन पुलिस ने सोशल मीडिया एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नफरत फैलाने वाली, भड़काऊ या हिंसा को उकसाने वाली सामग्री साझा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 21 नवंबर को 23 वर्षीय सलमान ने 6 साल की बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। बच्ची रोते हुए मिली थी और उसे तत्काल एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद रायसेन, भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंडीदीप का बाजार तीन दिन बंद रहा और कई स्थानों पर चक्का जाम हुआ। एक दिन गौहरगंज और औबेदुल्लागंज में भी बाजार बंद रहे। मामले में देरी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जताई थी और रायसेन एसपी को हटा दिया गया था। आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इसके बावजूद उसकी गिरफ्तारी में सात दिन लग गए।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...