Friday, September 18, 2026
Home Crime India मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दोहरे हत्याकांड का मुख्य...

मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर

 सोनीपत सोनीपत जिले के खरखोदा क्षेत्र में हुए पिता-पुत्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात शूटर शुभम का रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में अंत हो गया। यह कार्रवाई मानेसर–पलवल एक्सप्रेसवे के पास उस समय हुई, जब सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 और सीआईए-1 की संयुक्त टीम ने उसके ठिकाने की सूचना पर घेराबंदी की।

24 अक्टूबर को गोपालपुर निवासी धर्मवीर और उनके बेटे मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। मामला पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है और तभी से पुलिस शुभम और उसके साथियों की तलाश में थी।

जांच के दौरान जैसे ही शुभम के छिपे होने की सूचना मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खुद को घिरा देख शुभम ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और वह वहीं ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से बाइक पर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे और आवश्यक जांच शुरू की गई। शुभम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खानपुर पीजीआई भेजा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शुभम कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है, जिनमें हत्या, गैंगवार और फायरिंग जैसी वारदातें शामिल थीं। लंबे समय से वह फरार चल रहा था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले को विभिन्न पहलुओं से जांच रही है और फरार साथी की तलाश में छापेमारी जारी है।

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...