Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand देहरादून में फर्जी पहचान कांड का खुलासा, महिला और बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

देहरादून में फर्जी पहचान कांड का खुलासा, महिला और बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

फर्जी पहचान बनाकर क्लब में बाउंसर की नौकरी कर रहा था आरोपी, पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत दबोचा

देहरादून। ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पहचान के सहारे देहरादून में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी युवक और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक शहर के एक क्लब में सचिन चौहान नाम से बाउंसर की नौकरी कर रहा था।

नेहरू कॉलोनी थाना और एलआईयू को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक बांग्लादेशी नागरिक एक महिला के साथ नकली दस्तावेज़ों पर रह रहा है। छापेमारी के दौरान युवक ने अपना वास्तविक नाम ममून हसन, निवासी मेहरपुर, बांग्लादेश बताया। वहीं महिला ने अपना नाम रीना चौहान, निवासी त्यूणी बताया।

जांच में खुलासा हुआ कि रीना ने अपने पूर्व पति के नाम का इस्तेमाल कर ममून के लिए आधार, पैन सहित कई फर्जी पहचान पत्र तैयार करवाए। दोनों पति–पत्नी बनकर किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

पूछताछ में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

ममून और रीना की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई।

ममून वर्ष 2019, 2020 और 2021 में तीन बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।

वर्ष 2022 में दोनों बांग्लादेश जाकर अवैध रूप से बॉर्डर पार कर निकाह कर आए।

निकाह के बाद दोनों दोबारा अवैध रूप से भारत लौटे और देहरादून में बस गए।

ममून ने फर्जी पहचान के आधार पर क्लब में बाउंसर की नौकरी कर ली।

गिरफ्तार आरोपी

ममून हसन – निवासी मेहरपुर, बांग्लादेश

फर्जी पहचान: सचिन चौहान

रीना चौहान – निवासी त्यूणी

फर्जी पहचान: रीना चौहान पत्नी सचिन चौहान

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...