Friday, September 18, 2026
Home Crime India फगवाड़ा: शिवसेना नेता और बेटे पर फायरिंग की घटना में पाँच युवकों...

फगवाड़ा: शिवसेना नेता और बेटे पर फायरिंग की घटना में पाँच युवकों पर केस, दोनों पक्ष आमने-सामने

फगवाड़ा- फगवाड़ा के गऊशाला बाज़ार में शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिम्मी करवल पर हुए हमले ने शहर का माहौल तनावपूर्ण कर दिया। घटना के बाद थाना सिटी पुलिस ने पाँच युवकों के खिलाफ हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ युवकों ने गऊशाला बाज़ार में इंद्रजीत करवल और उनके बेटे को घेरकर उन पर गोलियां चला दीं। दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस हमले में तनिष उर्फ भिंदा, सुनील सल्होत्रा और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कन्नौज नामक युवक को एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार भी किया है।

घटना के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसे डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर समाप्त कर दिया गया। दुकानों ने भी सामान्य रूप से खुलना शुरू कर दिया। संगठनों का कहना है कि यदि शेष आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो रविवार को हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में अगली रणनीति तय की जाएगी और जरूरत पड़ने पर हाईवे जाम भी किया जाएगा।

इधर, मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। उनका कहना है कि पुलिस ने धारा 307 लगाकर एकतरफा कार्रवाई की है। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि झगड़े की शुरुआत जिम्मी करवल की ओर से हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ा। विरोध कर रहे पक्ष ने मांग की है कि पुलिस निष्पक्षता से कार्रवाई करे और धारा 307 हटाई जाए।

दूसरी ओर, दलित समुदाय ने बैठक कर एसपी, एसएसपी और संबंधित अधिकारियों से कहा है कि किसी भी राजनीतिक या सामाजिक दबाव में आए बिना निष्पक्ष जांच की जाए। उनका आरोप है कि कुछ लोग जमानत पर रहते हुए शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। समुदाय ने कहा कि वे किसी भी प्रकार की अनुचित पुलिस कार्रवाई को स्वीकार नहीं करेंगे।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...