Thursday, June 18, 2026
Home Crime India नकोदर ड्रोन लूट केस: प्रेस क्लब के बाहर युवक को हिरासत में...

नकोदर ड्रोन लूट केस: प्रेस क्लब के बाहर युवक को हिरासत में लेने पर हंगामा, परिजन भिड़े पुलिस से

जालंधर – जालंधर के नकोदर में हुए ड्रोन लूट मामले ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया, जब पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक आशीष को पुलिस ने जालंधर प्रेस क्लब के बाहर हिरासत में लेने की कोशिश की। जैसे ही पुलिस उसे वाहन में बैठा रही थी, उसी दौरान उसके परिजन मौके पर पहुँच गए और उसे गाड़ी से नीचे उतार लिया। इसी बात पर वहां जमकर कहासुनी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस अधिकारी हरमिंदर सिंह संधू ने बताया कि आशीष को गिरफ्तार नहीं किया गया है बल्कि एक संदिग्ध के रूप में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ड्रोन लूट मामले में सामने आए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के बाद उसका नाम जांच दायरे में आया है। पुलिस का कहना है कि दो दिन पहले अमित नाम के युवक से ड्रोन छीने जाने की घटना के बाद लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड की जांच में आशीष का जिक्र सामने आया था, जिसके चलते टीम प्रेस क्लब पहुँची।

दूसरी ओर, आशीष की मां किरण ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे को बेवजह फंसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को बिट्टू नाम के व्यक्ति ने आशीष को कॉल कर ड्रोन मालिक से संपर्क कराने की बात कही थी। इस पर आशीष ने पवन नाम के एक व्यक्ति का संपर्क नंबर दिया था, लेकिन उसके बाद कोई बातचीत नहीं हुई। किरण ने बताया कि लगातार दबाव के कारण उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बहुत परेशान है और पुलिस की ओर से उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गई।

परिवार का कहना है कि आशीष का ड्रोन लूट की घटना से कोई संबंध नहीं है और पुलिस जल्दबाज़ी में उन पर दबाव बना रही है। फिलहाल पुलिस आशीष समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले की पड़ताल जारी है।

RELATED ARTICLES

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...