Friday, September 18, 2026
Home Crime India हरियाणा में पराली जलाने के 579 मामले दर्ज, जींद में 3 किसान...

हरियाणा में पराली जलाने के 579 मामले दर्ज, जींद में 3 किसान गिरफ्तार

रोहतक–सोनीपत–कैथल में बढ़ी आग की घटनाएँ, प्रशासन अलर्ट मोड पर

चंडीगढ़। हरियाणा में पराली जलाने के मामलों पर सख्ती के बावजूद घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस सीजन में प्रदेश भर में एक्टिव फायर लोकेशन (AFL) के 579 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 228 घटनाओं में पराली जलाने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार को सोनीपत, रोहतक, कैथल और जींद जिलों में कई नई घटनाएँ सामने आईं, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।

मंगलवार को जींद जिले में ही पराली जलाने के 17 नए मामले दर्ज किए गए। पहले से दर्ज मामलों में पुलिस ने तीन किसानों—हिसार के किन्नर गांव के सोनू, नरवाना के अमरगढ़ निवासी सुरेंद्र और सफीदों के मुआना गांव के प्रदीप कुमार—को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 10 अन्य किसानों के खिलाफ भी नए एफआईआर दर्ज किए गए हैं। इनमें गतौली के विजयंत, निडाना के महेंद्र, किलाजफरगढ़ के राजेश, पौली के श्रीभगवान, मालवी के धर्मवीर व सुरेंद्र, खरैटी के सुनील और देशखेड़ा के नसीब शामिल हैं।

कृषि कर्मचारी पर हमला

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ उपमंडल के गांव रोहद में पराली जलाने से रोकने पर एक गंभीर घटना हुई। पराली के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग के पर्यवेक्षक कंवलजीत शर्मा को किसानों ने डंडों और लात-घूसों से पीट दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...