Friday, September 18, 2026
Home Crime India पटियाला: जमीन विवाद ने ली जान, भतीजे ने चाचा पर किया घातक...

पटियाला: जमीन विवाद ने ली जान, भतीजे ने चाचा पर किया घातक हमला और लगा दी आग

पटियाला (पंजाब)- पटियाला के लोचमा गांव में जमीन को लेकर चल रहे लंबे विवाद ने एक दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। यहां एक युवक ने अपने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान भतीजे ने पहले चाचा के सिर पर कस्सी से वार किया और फिर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। घायल अवस्था में पीड़ित को राजपुरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बहादुर सिंह के रूप में हुई है।

थाना खेड़ी गंडियां पुलिस ने मृतक के बड़े भाई अवतार सिंह के बयान पर आरोपी गुरजंट सिंह (22) के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जमीन को लेकर महीनों से चल रहा था तनाव

अवतार सिंह के अनुसार, उसका छोटा भाई बहादुर सिंह खेतीबाड़ी करता था और अविवाहित था। उसकी देखभाल के लिए उसका भतीजा खुशप्रीत सिंह उसके साथ रहता था। पिछले कुछ महीनों से बहादुर और खुशप्रीत के भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी गुरजंट अपने चाचा की जमीन अपने नाम करने पर जोर दे रहा था, जबकि बहादुर सिंह इसके लिए तैयार नहीं था।

14 नवंबर को भी इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई थी। रात के समय गुस्से में गुरजंट घर से बाहर निकल गया, जिससे परिवार वालों को आशंका हुई कि वह कोई बड़ा कदम उठा सकता है।

रात में घर पहुंचकर किया हमला

अवतार और खुशप्रीत तुरंत बहादुर के घर पहुंचे। वहां उन्होंने भयावह दृश्य देखा — गुरजंट अपने चाचा के सिर पर कस्सी से वार कर रहा था। बहादुर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी। दोनों को धक्का देकर वह मौके से फरार हो गया।

परिजन गंभीर रूप से झुलसे बहादुर को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...