Friday, September 18, 2026
Home Crime India बालाघाट में सरेआम युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट में सरेआम युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट (मध्यप्रदेश)। बालाघाट जिले के बैहर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। समनापुर चौक पर एक युवक ने सरेआम चाकू से हमला कर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी युवती पर बार-बार वार करता नजर आ रहा है, जबकि आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे।

मृतका की पहचान रितु भंडारकर (निवासी समनापुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रितु और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच किसी विवाद की बात सामने आ रही है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का प्रतीत होता है।

दोपहर करीब एक बजे यह वारदात उस समय हुई जब रितु समनापुर चौक से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी मौके पर पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। अचानक युवक ने जेब से चाकू निकाला और रितु के गले पर हमला कर दिया। कुछ ही सेकंड में उसने कई वार किए, जिससे रितु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी ने आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

सूचना मिलते ही बैहर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक आदर्श कांत शुक्ला ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल को पूरे क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...