Monday, November 2, 2026
Home Crime India हरियाणा पुलिस का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन ट्रैकडाउन में दो गैंगस्टर गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन ट्रैकडाउन में दो गैंगस्टर गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान में लगातार सफलता मिलने के बीच गुरुग्राम की एसटीएफ टीम ने आज रोहित गोदारा गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश कुमार और संजय उर्फ संजीव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पिछले 11 महीनों से फरार थे और इन पर 5,000-5,000 रुपये का इनाम घोषित था।

जानलेवा हमला और फरारी

जानकारी के अनुसार, 5 दिसंबर 2024 को नारनौल अदालत परिसर में ये दोनों आरोपियों ने विरोधी गैंग के सदस्य अमित (सुराणी, महेन्द्रगढ़) पर जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद आरोपी लगातार अपनी जगह बदलते रहे और पुलिस की गिरफ्त से बचते रहे।

तकनीकी निगरानी से गिरफ्तारी

एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर लगातार ट्रैकिंग की। नतीजतन, 9 नवंबर 2024 को दोनों आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर एसटीएफ इकाई बहादुरगढ़ के हवाले कर दिया गया।

आरोप और लंबित मामले

संजय उर्फ संजीव के खिलाफ लगभग 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नरेश कुमार के खिलाफ 4 मामले लंबित हैं।

दोनों पर संगठित अपराध, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों के आरोप हैं।

इस घटना के सिलसिले में थाना शहर नारनौल, महेन्द्रगढ़ में एफ.आई.आर. संख्या 544/2024 दर्ज है।

ऑपरेशन ट्रैकडाउन की अब तक की सफलता

हरियाणा पुलिस ने अब तक इस अभियान में 209 खूंखार अपराधियों और 1173 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। केवल 10 नवंबर को ही 48 खूंखार अपराधियों और 179 अन्य आरोपियों को पुलिस ने दबोचा।

पंचकूला में भी बड़ा कार्रवाई

इसी ऑपरेशन के तहत पंचकूला क्राइम ब्रांच ने चोरी और अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें तीन चोरी के आरोपी, एक रैपिडो टैक्सी चालक, एक युवक और एक नाबालिग शामिल हैं।

बरामदगी में शामिल हैं:

वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार

1 पिस्टल, 2 कट्टे और 5 जिंदा कारतूस

पुलिस ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और राज्य में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी।

RELATED ARTICLES

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री...

देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद

बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों को बनाया था निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम देहरादून। राजधानी देहरादून...

मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

देहरादून। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना रायपुर पुलिस ने मत्स्य निदेशालय...

पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार

पीलीभीत। शहर में एक युवक ने युवती और उसके दो रिश्तेदारों पर शादी के लिए दबाव बनाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और बाद में...