Friday, September 18, 2026
Home Crime India 6 महीने से फरार एमडी ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

6 महीने से फरार एमडी ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

लग्जरी लाइफ के लालच में ड्रग नेटवर्क चलाता था आरोपी

जोधपुर। मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा लगातार कड़ा होता जा रहा है। एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। फलोदी डीएसटी और थाना फलोदी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एमडी ड्रग सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी सुरेश बिश्नोई पकड़ा गया है, जो पिछले छह महीने से फरार था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण और वृताधिकारी अचलसिंह देवड़ा की मॉनिटरिंग में थानाधिकारी भंवराराम की टीम ने यह एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश पुत्र भंवरलाल बिश्नोई (निवासी जम्भेश्वर नगर, थाना लोहावट) को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 22 मार्च 2025 को लोहावट थाना क्षेत्र में श्रीराम भोजनालय के पास आरोपी विकास के कब्जे से पुलिस ने 27 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की थी। जांच में यह सामने आया कि यह सप्लाई सुरेश बिश्नोई द्वारा की गई थी। वारदात के बाद से ही सुरेश फरार चल रहा था।

सूचना मिलने पर डीएसटी टीम ने 8 नवंबर 2025 को दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और थाना फलोदी को सुपुर्द किया। अब पुलिस सुरेश की भूमिका, नेटवर्क और सप्लाई चैन को लेकर आगे की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी तेज कमाई और ऐशो-आराम की जिंदगी की लालच में इस अवैध धंधे में शामिल हुआ था। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...