Friday, March 20, 2026
Home Crime India हत्या समेत 17 केस में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

हत्या समेत 17 केस में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

कुरुक्षेत्र पुलिस ने 18 मंजिला मंदिर पार्किंग से दबोचा, देशी पिस्टल और 5 रौंद बरामद

कुरुक्षेत्र। हत्या और हत्या के प्रयास जैसे करीब डेढ़ दर्जन मामलों में फरार चल रहा 5 हजार रुपये का इनामी अपराधी आखिर पुलिस के हाथ लग गया। अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने आरोपी को कुरुक्षेत्र में दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहन नगर निवासी राहुल मलिक के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और लंबे समय से यहां सक्रिय था। तलाशी में उसके पास से विदेशी जैसी दिखने वाली उच्च तकनीक की देशी पिस्टल और 5 रौंद कारतूस भी मिले।

टीम प्रभारी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, 4 नवंबर को सरोवर क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि आरोपी 18 मंजिला मंदिर के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। निगरानी के बाद उसे वहीं से काबू कर लिया गया। इसके बाद थाना कृष्णा गेट में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित 17 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी कृति नगर गोलीकांड में भी शामिल बताया जा रहा है और अवैध शराब कारोबार से भी जुड़ा हुआ था। पुलिस रिमांड पर आरोपी से पूछताछ जारी है और अब हथियार सप्लाई करने वालों तथा फरारी में मदद करने वालों की भी तलाश तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुरुग्राम स्कूल बम मेल केस में बड़ा खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गुरुग्राम- गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम ने...

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...