Monday, November 2, 2026
Home Crime India अर्जेंटीना की महिला से मारपीट, पासपोर्ट छीना—दूतावास के हस्तक्षेप पर पुलिस ने...

अर्जेंटीना की महिला से मारपीट, पासपोर्ट छीना—दूतावास के हस्तक्षेप पर पुलिस ने बचाया

लिव-इन पार्टनर और परिवार पर गंभीर आरोप: विदेशी महिला को देश लौटने से रोका गया

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक विदेशी महिला के साथ दुर्व्यवहार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अर्जेंटीना मूल की महिला गेटे मारिया ने शिकायत दी है कि उसके लिव-इन पार्टनर हरजिंदर भोला और उसके परिवार ने उसके साथ मारपीट की, पासपोर्ट छीन लिया और भारत से बाहर जाने से रोक दिया। शिकायत के बाद दूतावास के हस्तक्षेप पर पुलिस ने महिला को छुड़वाया और सुरक्षित सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया।

क्या है मामला

गेटे मारिया मार्च में अपने बच्चों के साथ लुधियाना आई थी। उसका लिव-इन पार्टनर हरजिंदर भोला इस्लामगंज क्षेत्र का निवासी है और अर्जेंटीना में रह चुका है। पुलिस के मुताबिक भोला कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से लौटकर आया था। महिला का आरोप है कि जब उसने अर्जेंटीना वापस लौटने की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और बच्चों को भी अलग कर दिया।

बच्चों से भी की गई बर्बरता

महिला ने दावा किया कि उसकी 12 साल की बेटी और 7 साल के बेटे के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। बेटी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उन्हें पीटा था और उन्हें भी मां से दूर रखा गया।

दूतावास ने कराया रेस्क्यू, FIR दर्ज

शिकायत दूतावास पहुंचने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। थाना डिवीजन-2 की टीम ने महिला को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल के सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा। उसके बाद महिला बच्चों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। पुलिस ने आरोपी हरजिंदर भोला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री...

देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद

बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों को बनाया था निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम देहरादून। राजधानी देहरादून...

मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

देहरादून। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना रायपुर पुलिस ने मत्स्य निदेशालय...

पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार

पीलीभीत। शहर में एक युवक ने युवती और उसके दो रिश्तेदारों पर शादी के लिए दबाव बनाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और बाद में...