Friday, September 18, 2026
Home Crime India नशे में धुत बेटे ने बुजुर्ग पिता को ईंट मारकर उतारा...

नशे में धुत बेटे ने बुजुर्ग पिता को ईंट मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

पत्नी-बच्चों से मारपीट के बाद गैस सिलेंडर से धमकी, पिता को समझाना पड़ा भारी

लुधियाना। लुधियाना के राजगढ़ गांव में देर रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। घरेलू कलह के बीच नशे में धुत एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर थाना सुधार पुलिस मौके पर पहुँची और कुछ ही घंटों में आरोपी बेटे को गांव की ही सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी गुरदीप सिंह के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी कस्टडी रिमांड की मांग करेगी।

परिवार में नशा और झगड़े की वजह से पिछले कई महीनों से तनाव
जानकारी के अनुसार मृतक बूटा सिंह के परिवार में पिछले लंबे समय से कलह चल रही थी। आरोपी अवतार सिंह (40) सुरक्षा गार्ड का काम करता था और नशे व शराब की लत में पड़ा हुआ था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अवतार के खराब व्यवहार के कारण पत्नी, बच्चे और गांव के लोग भी उससे नाराज रहते थे।

शुक्रवार रात भी शराब पीकर घर पहुंचा अवतार बच्चों और पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने गैस सिलेंडर से घर को आग लगाने की धमकी भी दे दी।

समझाने पहुंचे बूटा सिंह पर किया हमला
स्थिति बिगड़ती देख अवतार के पिता बूटा सिंह (70) उसे शांत कराने पहुंचे लेकिन इसी दौरान अवतार ने घर में पड़ी ईंट से पिता पर हमला कर दिया। घायल बूटा सिंह को परिजन ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज
घटना के बाद गांव पंचायत ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसी रात अवतार सिंह को पकड़ लिया। उसकी मां मलकीत कौर के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम लुधियाना सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है।

गांव के लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को गांव स्थित घर ले जाकर हत्या के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...