Monday, November 2, 2026
Home Crime India जालंधर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर लूट, तीन नकाबपोशों ने मचाई दहशत

जालंधर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर लूट, तीन नकाबपोशों ने मचाई दहशत

पिस्टल और हथियारों से लैस बदमाश कुछ ही मिनटों में लाखों की नकदी और गहने लेकर फरार

पंजाब। जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब तीन नकाबपोश बदमाशों ने विजय ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोल दिया। पिस्टल और तेजधार हथियारों से लैस लुटेरे कुछ ही मिनटों में लाखों की नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

तिजोरी खुलवाई, हथियारों की नोक पर भरी नकदी और गहने

दुकान मालिक विजय के मुताबिक, सुबह उनके बेटे ने जैसे ही दुकान खोली, तीन नकाबपोश अंदर घुसे और पिस्टल तानकर धमकाने लगे। एक आरोपी ने तेजधार हथियार से काउंटर का शीशा तोड़ा जबकि बाकी दोनों ने काउंटर से गहने और नगदी समेटनी शुरू कर दी। लुटेरों ने धमकी देकर तिजोरी खुलवाई और उसमें रखी रकम व जेवर बैग में भर लिए। विरोध करने पर उनके बेटे के साथ हाथापाई भी की गई।

योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी वारदात

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, यह लूट पूरी तरह योजनाबद्ध थी। लुटेरों ने पहले दुकान और इलाके की रेकी की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, लुटेरे करीब दो लाख रुपये नकद और सोने के गहनों के साथ फरार हुए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, फुटेज से सुराग तलाशने की कोशिश

घटना की जानकारी मिलते ही भार्गव कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों की फुटेज भी जांची जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, स्थानीय सर्राफा व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री...

देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद

बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों को बनाया था निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम देहरादून। राजधानी देहरादून...

मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

देहरादून। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना रायपुर पुलिस ने मत्स्य निदेशालय...

पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार

पीलीभीत। शहर में एक युवक ने युवती और उसके दो रिश्तेदारों पर शादी के लिए दबाव बनाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और बाद में...