Thursday, September 17, 2026
Home Crime India चुनावी रंजिश में युवक का अपहरण कर टांगे तोड़ीं, विधायक और बेटों...

चुनावी रंजिश में युवक का अपहरण कर टांगे तोड़ीं, विधायक और बेटों पर केस दर्ज

पीड़ित ने कहा – वीडियो कॉल पर विधायक के बेटे ने दी थी धमकी, कहा “पापा के खिलाफ वीडियो डाला तो जान से मार देंगे”

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पंजाब के पटियाला जिले के शुतराणा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलवंत बाजीगर और उनके दो बेटों पर एक व्यक्ति का अपहरण कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। गुहला-चीका पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता गांव चिचड़वाली निवासी गुरणचरण ने बताया कि उसने बीते पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था, जिसके चलते उसकी विधायक परिवार से पुरानी रंजिश चल रही थी। मंगलवार सुबह वह अपने एक परिचित के साथ कैथल जिले के खरकां गांव में बजरी लेने गया था। लौटते समय उसकी गाड़ी को एक स्विफ्ट कार ने रोका, जिसमें से चार युवक निकले—दो के हाथों में पिस्तौल और एक के पास लोहे की रॉड थी।

गुरणचरण का आरोप है कि हमलावरों ने उसे जबरन कार में बैठाया और कुछ दूरी पर रोककर वीडियो कॉल के जरिए विधायक के बेटे से बात कराई। कॉल पर मौजूद युवक ने धमकी दी कि अगर उसने विधायक के खिलाफ दोबारा कोई वीडियो डाला तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसकी दोनों टांगे तोड़ दीं। जब आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे, तो हमलावर मौके से फरार हो गए।

घायल गुरणचरण को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने विधायक कुलवंत बाजीगर, उनके बेटे हरप्रीत और हरजीत समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डीएसपी गुहला कुलदीप सिंह ने पुष्टि की है कि आरोपियों की लोकेशन, कॉल डिटेल और CCTV फुटेज खंगाली जा रही हैं, ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...