Friday, September 18, 2026
Home Crime UP वाराणसी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, 34 एटीएम कार्ड...

वाराणसी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, 34 एटीएम कार्ड बरामद

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की कैंट थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय टप्पेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 34 बैंकों के एटीएम कार्ड और ₹30,000 नकद बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संभव कुमार आचार्य, पुत्र कृष्ण चंद्र, निवासी जाजपुर (उड़ीसा) के रूप में हुई है। वह फिलहाल नयागांव जीप कॉम्प्लेक्स, महाराष्ट्र में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले एक सप्ताह से वाराणसी के कचहरी क्षेत्र स्थित एटीएम केंद्रों में सक्रिय था। उसने कई लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से पैसे निकाल लिए थे। इस संबंध में लाल बहादुर सिंह (राजेंद्र बिहार कॉलोनी) और जितेंद्र चौहान (हिरानंदपुर, माहपुर) की शिकायतों पर कैंट थाने में केस दर्ज किया गया था।

पूछताछ में संभव कुमार ने वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ पहले से ही उड़ीसा के खुर्दा जिले और महाराष्ट्र के मुंबई (साकीनाका थाना) में तीन मामले दर्ज हैं।

एसीपी नितिन तनेजा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अंतरराज्यीय नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा, अभिषेक सिंह, आरक्षी नागेंद्र कुमार और संजय शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...