Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, कॉलेज प्रबंधक का...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, कॉलेज प्रबंधक का बेटा गिरफ्तार

प्रयागराज। उतरांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक कॉलेज प्रबंधक के बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर मध्य प्रदेश की रहने वाली एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

कैसे हुई मुलाकात

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश की निवासी है और प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अर्पित पाल से सरायइनायत स्थित एक कॉलेज में हुई थी। मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया।

शादी के नाम पर शोषण

छात्रा का आरोप है कि अर्पित ने उसे कई बार कॉलेज परिसर में बुलाया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने इंकार कर दिया और दूरी बनानी शुरू कर दी।

मामला दर्ज और कार्रवाई

छात्रा की शिकायत पर उतरांव थाने में 24 अक्तूबर को अर्पित पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को उसे इनायतपट्टी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...