Friday, September 18, 2026
Home Crime India चोहला साहिब में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, हमलावर CCTV में...

चोहला साहिब में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, हमलावर CCTV में कैद

खडूर साहिब (पंजाब) पंजाब के तरनतारन जिले के ऐतिहासिक कस्बे चोहला साहिब के मुख्य बाजार में दिवाली की चहल-पहल के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात हमलावरों ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपिंदर नैयर को निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं। वारदात सुबह क़रीब 10:30 बजे की है, जब बाजार में भारी भीड़ मौजूद थी।

जानकारी के अनुसार, भूपिंदर नैयर, जो स्थानीय स्तर पर बिल्डिंग मटीरियल के व्यापारी भी हैं, अपनी दुकान पर श्री कृष्णा गोशाला के पास बैठे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने निहंगों जैसे वस्त्र पहन रखे थे और पीले कपड़े से चेहरा ढका हुआ था, जबकि उसके साथी ने सफेद कपड़े से चेहरा ढक रखा था।

हमलावरों में से एक ने नैयर पर पिस्टल से तीन गोलियां चलाने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी कारणों से फायर नहीं हुआ और दोनों मौके से बाइक पर भाग निकले। घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात स्थल से पुलिस थाने की दूरी मात्र 50 मीटर है, फिर भी पुलिस को पहुंचने में 40 मिनट लग गए। घटना के बाद इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

पीड़ित भूपिंदर नैयर ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उन्हें अज्ञात गैंगस्टरों की ओर से रंगदारी की धमकी मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...