राजस्थान से गिरफ्तार हुई पूजा शकुन पांडे
हरिद्वार।अलीगढ़ पुलिस ने आखिरकार अभिषेक गुप्ता मर्डर केस की मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी विवादित धर्म गुरु पूजा शकुन पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को राजस्थान में उसकी लोकेशन का पता चलने के बाद कार्रवाई की गई।
पूजा शकुन पांडे पहले निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर रह चुकी हैं, लेकिन बाद में इस पद से हटा दी गई थी। वह हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में भी शामिल हुई थीं, जिससे काफी विवाद पैदा हुआ था। हत्या के बाद उनकी हरिद्वार में मौजूदगी की भी खबरें आई थीं।







