Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP पशु व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश चढे पुलिस के हत्थे, एक...

पशु व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश चढे पुलिस के हत्थे, एक मुठभेड़ में घायल

हथियार और नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो साथियों को पुलिस ने धर दबोचा। यह वही गिरोह है जिसने दो दिन पहले पशु व्यापारी से 27 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटे थे। पुलिस ने उनके पास से लूट की रकम, मोबाइल और हथियार बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मोदीनगर थाना भोजपुर क्षेत्र के शेदपुर गांव निवासी शहजाद पुत्र इस्तेयाक बुधवार को महरौली गांव में पशु खरीदने गए थे। लौटते समय महरौली बाग के पास तीन बदमाशों ने उन्हें केटीएम बाइक से रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से 27 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया तथा हाथ-पैर बांधकर ईख के खेत में फेंक दिया। किसी तरह खुद को छुड़ाकर शहजाद ने पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद परतापुर पुलिस ने जांच शुरू की। गुरुवार रात जब पुलिस महरौली बंबे के पास चेकिंग कर रही थी, तभी केटीएम बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर वे भागने लगे और पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश, प्रिंस पुत्र भीम सिंह निवासी चौहानपुरी थाना टीपीनगर, गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल आरोपी को सीएचसी भूड़बराल में भर्ती कराया, जबकि अन्य दो साथियों—विकास पुत्र तिलक चंद निवासी विकासपुरी और आशु पुत्र अशोक निवासी शिवपुरम (दोनों थाना टीपीनगर क्षेत्र)—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूट के 20 हजार रुपये, मोबाइल, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...