बेटी जन्माने की खुशी के मौके पर आयोजित समारोह में 19 वर्षीय देव यादव को लगी गोली, मौके पर मच गया कोहराम
उत्तर प्रदेश। अमेठी के गरथोलिया गांव में बेटी जन्माने की खुशी मनाने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सोमवार रात करीब 10:30 बजे आयोजित समारोह में गोली लगने से 19 वर्षीय देव यादव की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गरथोलिया गांव की है, जहाँ मस्तराम यादव के घर बेटी जन्माने की खुशी पर निष्कासन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान अचानक हुई हर्ष फायरिंग में देव यादव घायल हो गए। उन्हें तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से सूचना पाकर मौके पर जाकर मामले की जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली कैसे चली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया गया कि देव यादव मूल रूप से मुराइन का पूर्व, गरथोलिया का रहने वाला था और दिल्ली में काम करता था। वह दो दिन पहले ही परिवार से मिलने के लिए गांव आया था।
इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक मृतक के परिजन या कार्यक्रम आयोजकों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







