पुलिस ने मामा पर दर्ज किया केस
मैनपुरी। करहल कस्बे में रहने वाली नाबालिग शनिवार को अपने मामा के घर राम बरात देखने गई थी। देर शाम परिवार को सूचना मिली कि वह जेवर और नकदी लेकर लापता है। रविवार सुबह उसका शव रेलवे अंडरपास के पास झाड़ियों में मिला। गले पर नीले निशान देख पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।
एसपी ग्रामीण राहुल मिठास और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के खोजी कुत्ते ने घटनास्थल से आरोपी मामा के घर तक का रास्ता सूंघकर संकेत दिया।
सीसीटीवी फुटेज में छात्रा को मामा के साथ बाइक पर जाते और कुछ देर बाद मामा को अकेला लौटते देखा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटना बताई गई, साथ ही चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए।
पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं। जांच जारी है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होने की संभावना है।







