Friday, September 18, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े फायरिंग, पावरकॉम कर्मचारी की हत्या, आतंकी लिंक की जांच शुरू

दिनदहाड़े फायरिंग, पावरकॉम कर्मचारी की हत्या, आतंकी लिंक की जांच शुरू

पंजाब। जम्मू-कश्मीर से राजस्थान को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नौशहरा पन्नूआं कस्बे में रविवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक पावरकॉम कर्मचारी को गोलियों से भून डाला। हमलावरों की संख्या तीन थी और वे बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान निशान सिंह उर्फ हैप्पी (26) के रूप में हुई है, जो अमृतसर में पावरकॉम के सब स्टेशन ऑपरेटर के रूप में तैनात था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं सोशल मीडिया पर एक आतंकी संगठन की ओर से हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा भी सामने आया है।

ड्यूटी से लौटते समय बनी निशाना

पुलिस के मुताबिक, निशान सिंह रविवार रात करीब 7:40 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। जब वह नौशहरा पन्नूआं के बस अड्डे के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोका और अचानक उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

हमले में छह गोलियां चलाई गईं, जिनमें से चार निशान सिंह को लगीं। गंभीर रूप से घायल हैप्पी को तत्काल तरनतारन के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात, जांच तेज

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी (आई) रिपुतपन सिंह और सीआईए प्रभारी प्रभजीत सिंह गिल सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सरहाली थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

आतंकी संगठन की धमकी: “हमारा नाम बदनाम करने वालों को छोड़ेंगे नहीं”

इस वारदात के कुछ ही घंटों बाद विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह हरिके के करीबी सत्ता नौशहरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

पोस्ट में कहा गया है, “गोपी नंबरदार और हैप्पी ने मिलकर हमारे साथी सुखविंदर को नुकसान पहुंचाया था। हैप्पी हमारे नाम का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। जो हमारे नाम को बदनाम करेगा, उसका यही अंजाम होगा।”

पुलिस ने शुरू की साइबर जांच

एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट की वैधता की जांच की जा रही है। साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है और विदेशी लिंक की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद साफ करने के लिए सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...