Friday, September 18, 2026
Home Crime India झज्जर पुलिस की छापेमारी में खुलासा — युवाओं का गिरोह विदेशी नागरिकों...

झज्जर पुलिस की छापेमारी में खुलासा — युवाओं का गिरोह विदेशी नागरिकों से कर रहा था ऑनलाइन ठगी

झज्जर (हरियाणा)-  हरियाणा के झज्जर जिले में साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बहादुरगढ़ के ओमेक्स शुभांगन सोसाइटी में एक अवैध कॉल सेंटर का संचालन कर विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 18 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने जानकारी दी कि थाना साइबर क्राइम झज्जर को गुप्त सूचना मिली थी कि टावर नंबर 17, फ्लैट नंबर 701 में मयंक उर्फ एरिक और सन्नी, दिल्ली के निवासी, कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर बिना किसी वैध लाइसेंस के एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहे हैं। यहां से अमेरिका के नागरिकों को तकनीकी सहायता देने के बहाने साइबर फ्रॉड किया जा रहा था।

सूचना के आधार पर प्रबंधक निरीक्षक सोमबीर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई और तत्काल छापेमारी की गई। जब टीम फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने के बाद टीम अंदर दाखिल हुई और देखा कि कई युवक हेडफोन लगाए हुए लैपटॉप पर काम कर रहे थे और “शॉर्ट पीबीएक्स” कॉलिंग सिस्टम के ज़रिए विदेशी नागरिकों से अंग्रेजी में बातचीत कर रहे थे।

कैसे चल रहा था फर्जीवाड़ा

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि ये युवक तकनीकी सपोर्ट के नाम पर अमेरिका के लोगों से संपर्क करते थे और फिर सॉफ्टवेयर समस्या या वायरस हटाने के बहाने उनसे पैसे वसूलते थे। कॉलिंग के लिए अवैध रूप से पीबीएक्स सिस्टम और वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) का इस्तेमाल किया जा रहा था।

फ्लैट के अलग-अलग कमरों में लैपटॉप, मोबाइल फोन, हेडफोन, स्क्रिप्ट्स और डेटा शीट्स बरामद की गई हैं। पुलिस को शक है कि यह व्यापक स्तर पर ऑपरेट हो रहा रैकेट है, जिसके तार देश के अन्य हिस्सों या विदेशी नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं।

अगली कार्रवाई की तैयारी

फिलहाल, झज्जर पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ आईटी एक्ट, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि कितने लोगों को ठगा गया है और गिरोह का नेटवर्क कहां तक फैला है।

पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि ऐसे साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध कॉल सेंटर चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...