Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Uttarakhand मकान की दीवार की खूंटी पर लटका मिला युवक का शव, पांच...

मकान की दीवार की खूंटी पर लटका मिला युवक का शव, पांच पर हत्या का केस दर्ज

रुड़की। बेलड़ी गांव में एक युवक की हत्या कर शव को एक मकान की दीवार की खूंटी पर लटका दिया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ी निवासी सौरभ (20) शुक्रवार रात घर के अंदर सोया था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सौरभ का शव एक मकान के बाहर दीवार की खूंटी पर लटका देखा।

लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, सीओ पल्लवी त्यागी और इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही शव को खूंटी से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो पता चला कि सौरभ का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक महिला के परिवार को लग गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते ही सौरभ की हत्या की गई है। उधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रात में घर से बाहर कैसे और क्यों गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

आरोप है कि महिला ने परिवार के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। साथ ही मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू, उसकी पत्नी रूपा और उसके भाई मोनू और सुमित निवासी बेलड़ी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि जिस दुपट्टे से युवक का शव खूंटी पर लटका था। उसके बारे में महिला से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह दुपट्टा महिला का है या किसी और का है।

साथ ही आत्महत्या करने के पहलू भी पर जांच चल रही है। बेलड़ी गांव निवासी सौरभ मैकेनिक का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि सौरभ की एक बहन है और चार भाई हैं। सौरभ का परिवार मूलरूप से देवबंद थाना के पास गांव फ्लाश का रहने वाला है। कई साल पहले वह बेलड़ी गांव में आकर बस गए थे। वहीं, सौरभ की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...