Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India झज्जर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध उगाही और धमकी मामले में दो...

झज्जर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध उगाही और धमकी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों की वसूली की साजिश बेनकाब, पुलिस ने साइबर सेल की मदद से दबोचे आरोपी

हरियाणा। झज्जर पुलिस ने अवैध वसूली और धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामला सोशल मीडिया और व्हाट्सएप कॉल के जरिए करोड़ों की उगाही की मांग से जुड़ा हुआ है।

पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने जानकारी दी कि रईया निवासी एक व्यक्ति, जिसका झज्जर में कार्यालय है, ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 28 अगस्त को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें 25 लाख रुपये की मांग की गई और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद 7 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अज्ञात आईडी से दोबारा ऑडियो-वीडियो कॉल आई, इस बार 30 लाख रुपये की डिमांड की गई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर के निरीक्षक विवेक मलिक के नेतृत्व में टीम बनाई और साइबर सेल की मदद से जींद के ईगरा निवासी प्रितुल और रईया निवासी मनीष उर्फ अरुण को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के मोबाइल जब्त कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर अपराधियों से प्रभावित थे और इसी के चलते उन्होंने यह वारदात की। मनीष का शिकायतकर्ता से पहले पैसों को लेकर विवाद भी था, जिसकी रंजिश में यह साजिश रची गई। फिलहाल दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...