Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India सिरसा में नाबालिग से दुष्कर्म, गिरोह का भंडाफोड़ — गिरफ्तार

सिरसा में नाबालिग से दुष्कर्म, गिरोह का भंडाफोड़ — गिरफ्तार

सिरसा-  सिरसा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ होटल में दुष्कर्म के मामले ने मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े एक संगठित गिरोह की गतिविधियों को उजागर कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है, जो लड़कियों को नौकरी और पैसे का झांसा देकर इस गोरखधंधे में धकेल रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फतेहाबाद निवासी एक किशोरी ने महिला थाना सिरसा में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि वह सिरसा में एक ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण ले रही थी। पार्लर की संचालिका पूजा नामक महिला ने उसे बेहतर आमदनी का लालच देकर अपने साथी मनोज के साथ एक होटल भेजा, जहां एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

डीएसपी राजेश कुमार ने शनिवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पूजा, जो पहले हिसार में एक स्पा सेंटर में कार्यरत थी, ने अपने सहयोगी मनोज के साथ मिलकर सिरसा में देह व्यापार का नेटवर्क शुरू किया था। यह गिरोह बीते चार महीनों से सक्रिय था और नाबालिग लड़कियों को लालच देकर फंसा रहा था।

बताया गया है कि पीड़िता को 10 हजार रुपये देने का वादा कर होटल में भेजा गया था, जहां जोड़वाली गांव निवासी 36 वर्षीय किरत नामक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने किरत को शुक्रवार को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इससे पहले वीरवार को ही महिला थाना पुलिस ने पूजा और मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का कहना है कि समय रहते इस गिरोह का खुलासा कर कई अन्य नाबालिगों को शोषण से बचा लिया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच जारी है, और इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित लोगों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...