Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi चरस तस्करी मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा, एक...

चरस तस्करी मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा, एक आरोपी बरी

मंडी-  विशेष न्यायालय-1 मंडी ने 1.351 किलोग्राम चरस की तस्करी के मामले में कुल्लू जिला के डोभी गांव निवासी सुनील कुमार और सुनील चंद को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि यदि आर्थिक दंड अदा नहीं किया गया, तो दोषियों को एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

हालाँकि, मामले में शामिल तीसरे आरोपी विकास उर्फ विक्की को प्रमाणों के अभाव में अदालत ने आरोपमुक्त कर दिया।

यह मामला 1 अगस्त 2018 की रात का है, जब सुंदरनगर थाना पुलिस ने एनएच-21 पर PWD रेस्ट हाउस चौक के पास एक बोलेरो पिकअप को संदेह के आधार पर रोका। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे—चालक सुनील कुमार और साथ बैठा व्यक्ति सुनील चंद, दोनों ने अपना पता डोभी, जिला कुल्लू बताया। पूछताछ में पाया गया कि चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।

जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो बोनट के अंदर से 1.351 किलो चरस बरामद की गई। पूछताछ में सुनील कुमार ने खुलासा किया कि यह चरस उसे 31 जुलाई 2018 को विकास उर्फ विक्की, निवासी गांव बुलंग, कुल्लू ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने विकास को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चरस देने की बात स्वीकार की, लेकिन मुकदमे के दौरान प्रमाणों के अभाव में उसे बरी कर दिया गया।

जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज ने बताया कि अदालत ने गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर सुनील कुमार और सुनील चंद को NDPS अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...