Friday, September 18, 2026
Home Crime India तरनतारन में बड़ी कार्रवाई: सीआईए ने पकड़ी सवा दो किलो हेरोइन

तरनतारन में बड़ी कार्रवाई: सीआईए ने पकड़ी सवा दो किलो हेरोइन

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आता था नशा, पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

पंजाब। तरनतारन पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमावर्ती गांव भाई लधू में छापा मारा। छापेमारी में पुलिस को सवा दो किलो हेरोइन और एक लाख 25 हजार रुपये की ड्रग मनी मिली। मौके से तस्कर की दोनों पत्नियां गिरफ्तार हुईं, जबकि मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह फरार हो गया।

जिला पुलिस प्रमुख दीपक पारीक ने बताया कि एसपी (आई) रिपुतपन सिंह, डीएसपी (आई) सुखबीर सिंह और सीआईए स्टाफ प्रमुख प्रभजीत सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि गांव भाई लधू का निवासी हरप्रीत सिंह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप मंगवाता है।

जानकारी के अनुसार, हरप्रीत सिंह ने दो शादियां की हैं और उसकी दोनों पत्नियां – बलजिंदर कौर और मनप्रीत कौर – भी इस धंधे में शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों पत्नियों की मदद से हरप्रीत अलग-अलग जगहों पर नशे की खेप पहुंचाता था, ताकि शक महिलाओं पर न जाए।

मंगलवार को छापेमारी के दौरान हरप्रीत मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसकी दोनों पत्नियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि घर में बने मुर्गियों के बाड़े में काले लिफाफे में हेरोइन छिपाई गई है। तलाशी में पुलिस को सवा दो किलो हेरोइन और नकद 1.25 लाख रुपये बरामद हुए। दोनों आरोपित महिलाओं को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...