Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Delhi NCR बिसरख में चचेरे भाई की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बिसरख में चचेरे भाई की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इकरार सैफी को किया काबू, मृतक के दस्तावेज बरामद

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से चचेरे भाई नसीम की हत्या करने वाले आरोपी इकरार सैफी उर्फ मोटा (25) निवासी अमरोहा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मृतक के आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और मोटरसाइकिल की चाबी बरामद हुई है।

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों चचेरे भाई थे और पिछले चार साल से अलग-अलग रहते हुए बढ़ई का काम कर रहे थे। पूछताछ में इकरार ने पुलिस को बताया कि मृतक अक्सर उसकी पत्नी को वीडियो कॉल करके परेशान करता और उस पर नजर रखता था।

फोन कॉल पर भड़के गुस्से ने हत्या को दिया जन्म
घटना के दिन, 2 सितंबर को आरोपी क्रिकेट मैदान पर था, तभी उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि नसीम उसे लगातार कॉल कर परेशान कर रहा है। गुस्से में आरोपी ने नसीम को बहाने से क्रिकेट मैदान बुलाया। जब दोनों जलपुरा गांव के पास बिजलीघर पहुंचे, तो आरोपी ने बाइक रोककर नसीम से उसका मोबाइल मांगना चाहा। इनकार करने पर दोनों में कहासुनी हुई और आरोपी ने गुस्से में नसीम को जमीन पर पटककर उसका गला दबा दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने मृतक का पर्स और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए और शव को पास की नाली में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने सतर्कता और तकनीकी मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर पैरामाउंट चौराहे के पास गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...