Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP बहन की पिटाई से भड़के भाइयों ने जीजा का किया अपहरण, डिकी...

बहन की पिटाई से भड़के भाइयों ने जीजा का किया अपहरण, डिकी में डालकर ले गए, एक गिरफ्तार

आगरा- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के खेरिया गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया जब एक महिला के भाइयों ने अपनी बहन के साथ मारपीट का बदला लेने के लिए उसके पति का अपहरण कर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने अपने जीजा को बांधकर कार की डिक्की में डाल दिया और फरार हो गए। इस सनसनीखेज घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पीड़ित किसान हरदेव सिंह ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपने घर में पूजा कर रहे थे, तभी सादाबाद क्षेत्र के विलारा गांव निवासी राजपाल, सत्यपाल और धर्मपाल अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुस आए। उन्होंने पहले हरदेव के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ-पैर रस्सियों से बांध दिए और मुंह पर कपड़ा लपेट दिया। इसके बाद जबरन कार की डिक्की में डालकर उसे अगवा कर ले गए।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद इलाके में नाकाबंदी की गई। पड़ाव चौराहे के पास पुलिस ने संदिग्ध कार को रोका और हरदेव को मुक्त कराया। इस दौरान घटनास्थल पर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और हाथापाई भी हुई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

हरदेव सिंह को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी के अनुसार, सत्यपाल सिंह उस समय चौकी पर मौजूद था और अपने जीजा हरदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आया था। जांच में सामने आया कि वह अपहरण की वारदात में शामिल नहीं था, इसलिए उसके खिलाफ सिर्फ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है। हालांकि, पीड़ित ने उसे भी अपहरण में संलिप्त बताया है।

एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...