Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP सुल्तानपुर में दलित युवक की हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर मारा

सुल्तानपुर में दलित युवक की हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर मारा

 चांदा (सुल्तानपुर)-  जिले के कायामुद्दीनपुर (किंदीपुर) गांव में गुरुवार सुबह एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। गांव के बाहर एक पेड़ के पास 38 वर्षीय महेश कुमार उर्फ मेंटल का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।

शराब ठेके के पास मिला शव
महेश का शव गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित एक शराब ठेके के पीछे महुआ के पेड़ के पास मिला। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

बुधवार शाम से थे लापता
महेश की पत्नी पूजा ने बताया कि वह बुधवार शाम से लापता थे। परिवारजन पूरी रात उन्हें तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने उनका शव देखा, जिससे पूरे इलाके में शोक और दहशत फैल गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में दहशत और गुस्सा
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने हत्या की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...