Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP महेवा नई बस्ती में 12 वर्षीय शरद की हत्या का खुलासा, पड़ोसी...

महेवा नई बस्ती में 12 वर्षीय शरद की हत्या का खुलासा, पड़ोसी किशोर निकला हत्यारा

प्रयागराज (नैनी)। महेवा नई बस्ती में शनिवार को 12 वर्षीय शरद की रहस्यमयी मौत के मामले का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर गिरफ्तार किए गए पड़ोसी किशोर आदित्य भारतीय ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल ली है। आरोपी ने बताया कि उसने शरद की गला दबाकर हत्या की थी। यह अपराध उसने पारिवारिक रंजिश के चलते अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन शरद अपनी मां के कहने पर मेहंदी लेने दुकान गया था। लौटते समय आरोपी उसे रास्ते में मिला और बातचीत के बहाने एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

आरोपी किशोर ने पूछताछ में बताया कि उसके चाचा की सड़क हादसे में और भाई की आत्महत्या से मौत हो चुकी है। लेकिन परिवार की ओर से इन घटनाओं पर दुख व्यक्त नहीं किए जाने से वह मानसिक रूप से व्यथित था। इसी नाराजगी में उसने चाची मीना देवी से बदला लेने की ठान ली और उनके बेटे शरद को अपना निशाना बना डाला।

हत्या के पीछे की कहानी

शरद, मोहनलाल भारतीय का बेटा था, जो टाइल्स का काम करते हैं। तीन बेटों में शरद बीच का था और कक्षा एक का छात्र था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह घर से पास की दुकान पर मेहंदी लेने निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह घर से लगभग 150 मीटर दूर एक बगिया में उसका शव मिला। शरीर पर चोट के निशान थे और मुंह-नाक से झाग निकल रहा था।

जांच ऐसे पहुंची आरोपी तक

पुलिस ने मौके से मिले सुरागों के आधार पर जांच शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें शरद को दुकान से लौटते देखा गया, लेकिन घर जाने की बजाय वह आगे बढ़ता नजर आया और फिर कैमरे की निगरानी से गायब हो गया।

शुरुआत में परिजनों ने किसी रंजिश से इनकार किया था, लेकिन पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आदित्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा सच उजागर कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...