Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand नाबालिक प्रेमिका ने दोस्त व उसके साथियों संग मिलकर की प्रेमी की...

नाबालिक प्रेमिका ने दोस्त व उसके साथियों संग मिलकर की प्रेमी की हत्या,नाबालिक सहित 1 युवक गिरफ्तार

गंगनहर-: स्कूल-कॉलेज जाने व अपना भविष्य बनाने की उम्र में 3 युवको व 1 नाबालिक युवती ने एक युवक की हत्या की साजिश रच डाली और इतनी सफाई से युवक की हत्या कर दी कि किसी को खबर तक नही हुई। रुड़की निवासी नाबालिक युवती अपने 18 वर्षीय प्रेमी के शादी की बात से दूरी बनाने के बाद भी नाबालिक को लगातार सम्बंध बनाने को दबाव बनाने से परेशान युवती द्वारा अपने दोस्त को प्रेमी की बात बताई तो दोस्त द्वारा अपने दो दोस्तो के साथ मिलकर छोटा हरिद्वार के पास नहर पटरी पर युवक की गला दबाकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने घटना में नाबालिक युवती समेत मुख्य आरोपी युवक के दोस्त को गिरफ़्तार कर लिया है। हत्या में शामिल सभी युवक 18 से 20 वर्ष के है।

बीती 13 अगस्त को गंगनहर कोतवाली अंतर्गत चन्द्रपुरी राणा चौक निवासी वादी ने पुलिस में अपने 18 वर्षीय पुत्र दीपक के गायब होने की सूचना दर्ज करवाई थी, जिसपर पुलिस द्वारा सूचना दर्ज कर मामले में जांच शुरू की तो जानकारी हुई दीपक बीती 10 अगस्त को रात करीब 9 बजे घर से अपनी बाइक लेकर लौटा किन्तु उसके बाद से ही उसका फोन बंद है।

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गुम युवक दीपक के विषय मे जांच में पाया कि दीपक का मकतूलपुरी निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवती दीपक से शादी भी करना चाहती थी किन्तु दीपक के घर वाले दोनो की छोटी उम्र के चलते राजी नही थे।
घटना में प्रेम का एंगल सामने आने पर पुलिस टीम द्वारा जब युवती के विषय मे जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवती भी 10 तारीख को अपने घर से कहीं चली गयी थी किन्तु 11 तारीख को अपने आप वापिस आ गयी थी। और जानकारी करने पर जानकारी हुई कि युवती दीपक के अलावा सुखविंदर उर्फ राजा नाम के एक युवक से भी लगातार संपर्क में थी,जिसपर पुलिस टीम को दीपक की प्रेमिका व उसके दोस्त पर शक हुआ और टीम द्वारा लव ट्रायंगल के अनुसार भी घटना में जांच को जारी रखा।पुलिस टीम ने जांच में पाया गया कि दीपक रावत द्वारा पिछले कुछ समय से शादी की बात को लेकर किशोरी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।

जांच में सामने आया कि दीपक रावत नाबालिक युवती के साथ दोस्ती के दौरान कई बार सम्बन्ध बना चुका था। इसी बीच युवती की दोस्ती गाजियाबाद निवासी अपनी मौसी के पड़ोसी राजा शर्मा उर्फ सुखवेन्दर से हो गई। युवती के पूर्व प्रेम प्रसंग का पता राजा शर्मा को लगा तो उसने दीपक को फोन कर किशोरी से दूर रहने की चेतावनी भी दी। किन्तु दीपक रावत युवती को लगातार सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था, जब युवती ने यह बात राजा को बताई तो राजा ने युवती व अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

पुलिस टीम को जानकारी हुई कि राजा शर्मा हत्या के बाद से लगातार फरार चल रहा है और अपने दोस्त के साथ मुम्बई चला गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए उ0नि0 मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में टीम को मुम्बई रवाना किया गया। वहीं दूसरी टीम द्वारा नाबालिक युवती से पूछताछ की तो उसके द्वारा दीपक की हत्या की पूरी साजिश उगल दी।

कप्तान प्रमेन्द्र ने बताया युवती ने बताया कि उनके प्लान के अनुसार युवती ने 10 अगस्त को दीपक को फ़ोन कर उसे मोदीनगर में अपनी मौसी के घर छोड़ने के लिए बोला। दीपक युवती को साथ लेकर अपनी मोटरसाइकिल से मोदीनगर, गाजियाबाद गया। जहां सुभारती मेडिकल कॉलेज के पास राजा शर्मा अपने 02 दोस्तों के साथ स्कूटी पर युवती को मिला। युवती ने दीपक को राजा को अपनी मौसी का पड़ोसी बताया और वह सभी दीपक को अपने साथ लेकर छोटा हरिद्वार के पास नहर पटरी पर गए। जहां तड़के सुबह 1 बजे राजा द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपक का गला दबाकर हत्या कर दीपक के शव को गंगनहर में फेंक दिया और उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

पुलिस द्वारा कल शुक्रवार को युवती की निशानदेही पर राजा के दोस्त मोहसीन(18) मोहसीन पुत्र मोबिन निवासी सीकरी कलां थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी व मोहसीन की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा दीपक रावत के शव को देहरा झाल थाना धौलाना जनपद हापुड़ उ0प्र0 से बरामद कर लिया है। मृतक दीपक रावत के शरीर का थाना धौलाना द्वारा पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घटना में शामिल दो और युवको की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

ब्लाइंड मर्डर केस को 36 घंटे में सुलझाने के चलते पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा पुलिस टीम को 2500 रूपए तथा आईजी गढ़वाल द्वारा 10,000 रुपये इनाम की घोषणा की गई है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...