Friday, September 18, 2026
Home Crime India रोडरेज के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश...

रोडरेज के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

पंजाब। अमृतसर बाईपास पर स्थित होली सिटी कॉलोनी के बाहर रोडरेज के विवाद में युवकों ने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में मृतक के दोस्त व एक अन्य को भी गोली लगी। दोनों का अमनदीप अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि झगड़ा छुड़ाने की कोशिश करते वक्त युवक गुरुप्रवेश को गोली मारी गई। इसके बाद उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चार युवकों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बलविंदर सिंह निवासी गांव रत्तोके जिला तरनतारन ने पुलिस को बताया है कि वह इस समय गली नंबर 8 मोहनी पार्क सामने खालसा कॉलेज में रहते हैं। 2011 तक उन्होंने कोऑपरेटिव चीनी मिल जीरा में नौकरी की। वर्तमान में वह खेतीबाड़ी कर रहे हैं। गुरुप्रवेश सिंह (22) उनका इकलौता बेटा था। वह खालसा कॉलेज में होटल मैनेजमेंट की डिग्री कर रहा था।  मंगलवार को उनका भाई रेशम सिंह गांव से घर आया। दशहरे की छुट्टी के कारण वह बेटे और पत्नी लखविंदर कौर के साथ घर में थे। इस दौरान उनके बेटे ने कहा कि उसके दोस्त सुमितपाल सिंह उर्फ बल निवासी अर्बन एस्टेट राम तीर्थ रोड ने उसे बुलाया है। उन्होंने बेटे को जाने से रोका और कहा कि आज त्योहार का दिन है, घर से बाहर न जाए। इसके बावजूद बेटा घर से चला गया।

दोपहर बाद 12:30 बजे वह और उनका भाई दोनों मोटरसाइकिल पर बेटे की तलाश निकले। दोनों बेटे के दोस्त बल के घर राम तीर्थ रोड की तरफ जा रहे थे। राधा स्वामी डेरा राम तीर्थ रोड पर पहुंचे तो देख उनका बेटा गुरप्रवेश सिंह अपने दोस्त बल की कार में बैठा था। कार को बल चला रहा था। दोनों बाईपास की तरफ जा रहे थे।  उन्होंने मोटरसाइकिल कार के पीछे लगा दी। होली सिटी पुल के नजदीक बाईपास पर इनोवा क्रिस्टा कार और वरना का पहले से ही एक्सीडेंट हुआ था। वहां कुछ लड़के खड़े थे। उनके बेटे और उसके दोस्त ने वहां कार रोकी और उतरकर वहां खड़े लड़कों से बातचीत करने लगे। उस समय दोपहर के दो बजे थे।

इसी दौरान वहां तीन और गाड़ियां आ गईं। इसमें से फतेह रंधावा निवासी गांव कुकड़ावाला अपने साथियों समेत बाहर निकला और बल के साथ हादसे के विवाद में झगड़ा करने लगा। उनका बेटा गुरु प्रवेश सिंह झगड़ा छुड़ाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान फतेह रंधावा के साथ आए लड़कों ने हथियार निकाल लिए और हत्या के इरादे से फायरिंग कर दी। एक गोली उनके बेटे की बाजू में लगी और दूसरी गोली पेट में जा लगी। वह और उनका भाई दोनों ने यह देख शोर मचाया तो आरोपी हथियारों समेत गाड़ियों में फरार हो गए। उनका बेटा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

उन्होंने बेटे को इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के दौरान उनके बेटे के दोस्त सुमितपाल सिंह उर्फ बल की बाजू में भी गोली लगी है। वहां मौजूद अन्य युवक सावन प्रीत सिंह निवासी गांव कंबो की दोनों टांगों में गोलियां लगी हैं। दोनों गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल हैं।

गोलियां चलाने वालों में फतेह रंधावा, गुरविंदर मान बग्गा, परमन, भोला और कुछ अज्ञात शामिल हैं। आरोपी फतेह रंधावा और उनके बेटे के दोस्त सुमितपाल सिंह का पहले से ही कोई विवाद चल रहा है। इस दौरान जब सड़क हादसे के मामले में विवाद हुआ तो रंजिश में आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिन लोगों की कारों में भिड़त हुई थी, उनमें कुछ बेटे के दोस्त के जानकार थे और कुछ आरोपियों के जानकार थे। वारदात के बाद अमृतसर सिटी पुलिस के आला अधिकारी और थाना कैंट के एसएचओ सुखइंदर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...