Monday, June 22, 2026
Home Crime Delhi नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी पुलिस कार्यालय का किया भंडाफोड़, छह...

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी पुलिस कार्यालय का किया भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

हूबहू पुलिस दफ्तर जैसा सेटअप बनाकर 8 दिन से चला रहे थे ऑफिस

दिल्ली एनसीआर। नोएडा पुलिस ने सेक्टर-70 में एक फर्जी पुलिस कार्यालय का भंडाफोड़ किया, जहां आरोपी खुद को इंटरनेशनल एजेंसियों से जुड़ा बताकर लोगों से ठगी कर रहे थे। ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इंवेस्टीगेशन ब्यूरो’ नाम से संचालित इस ऑफिस में हूबहू पुलिस दफ्तर जैसा सेटअप तैयार किया गया था।

सेंट्रल जोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के छह युवकों को गिरफ्तार किया, जो बीते 8-10 दिनों से किराए पर ली गई जगह में फर्जी पुलिस कार्यालय चला रहे थे। आरोपी खुद को इंटरपोल, आईबी और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से जुड़ा बताते थे और वेबसाइट के जरिए डोनेशन के नाम पर पैसा वसूल रहे थे।

छापेमारी में पुलिस ने नौ मोबाइल फोन, 17 स्टांप मोहर, मंत्रालयों के फर्जी दस्तावेज, नौ आईडी कार्ड, 42,300 रुपये नकद, चेकबुक, डेबिट कार्ड और ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इंवेस्टीगेशन ब्यूरो’ के चार बोर्ड बरामद किए। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी पश्चिम बंगाल में ऐसा ऑफिस चला चुके हैं और इनके बैंक खातों तथा नेटवर्क की पड़ताल जारी है।

वेबसाइट www.intlpcrib.in पर अपनी संस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दिखाने के लिए ये कई नकली प्रमाणपत्र अपलोड करते थे, ताकि आम लोगों को गुमराह कर डोनेशन के नाम पर ठगी की जा सके।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...