Monday, June 22, 2026
Home Crime India जबलपुर में पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

एटीएस जांच में 10 लाख के लेन-देन का खुलासा, नेटवर्क देशभर में फैला

जबलपुर। मध्यप्रदेश एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। जबलपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है, जिसके तार अफगानिस्तान से जुड़े हैं। गिरोह में शामिल एक अफगानी युवक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य अफगानी नागरिकों को कोलकाता से हिरासत में लिया गया है।

मध्यप्रदेश एटीएस को खुफिया इनपुट मिला था कि जबलपुर में कुछ अफगानी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं और फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनवा रहे हैं। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए एटीएस ने शुक्रवार को आठ नल छोटी ओमती, जबलपुर से एक संदिग्ध युवक सोहबत खान को हिरासत में लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि सोहबत खान मूल रूप से अफगानिस्तान का निवासी है और वर्ष 2015 से जबलपुर में रह रहा था। उसने एक स्थानीय युवती से निकाह कर लिया था और साल 2020 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया था।

इतना ही नहीं, उसने अफगानी नागरिकों अकबर और इकबाल के लिए भी जबलपुर का फर्जी पता दिखाकर आधार कार्ड बनवाए और उसी के आधार पर पासपोर्ट जारी करवा दिए। दोनों को एटीएस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह भारतीय दस्तावेज तैयार करवाने के बदले लाखों रुपये वसूलता था। अब तक करीब 10 लाख रुपये के ट्रांजैक्शन का पता चला है। सूत्रों का कहना है कि देश के विभिन्न हिस्सों में फैले करीब 20 अफगानी नागरिकों के पासपोर्ट जबलपुर के पते से बनवाने की कोशिश की गई थी।

RELATED ARTICLES

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...