Thursday, June 18, 2026
Home Crime India अजमेर में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने नशे में कर...

अजमेर में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने नशे में कर डाली पत्नी की हत्या

अजमेर। शहर के क्लॉक टॉवर थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ले में सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

दोनों को थी शराब की लत

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान सीमा के रूप में हुई है, जो पिछले छह सालों से लक्ष्मण नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। दोनों को शराब की लत थी और अक्सर आपसी झगड़े होते रहते थे। सोमवार रात भी दोनों ने शराब पी और विवाद इतना बढ़ा कि लक्ष्मण ने सीमा पर जानलेवा हमला कर दिया।

सीमा लक्ष्मण की थी दूसरी पत्नी

घटना की जानकारी मृतका के देवर सुरेश ने पुलिस को दी। उसने बताया कि लक्ष्मण की पहली पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और सीमा विधवा थी, जो दूसरी पत्नी के रूप में लक्ष्मण के साथ रह रही थी। रविवार रात दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसे मोहल्ले वालों ने शांत कराया था, लेकिन देर रात फिर से विवाद बढ़ गया।

चीख सुनने के बाद पहुंचे परिजन 

रात लगभग एक बजे सीमा की चीखें सुनाई दीं, जिसके बाद उसका देवर और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सीमा बेहोश हालत में पड़ी थी। उसे तत्काल जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज 

पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एफएसएल टीम ने खून के धब्बे, टूटी वस्तुएं और अन्य सबूत इकट्ठे किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

शराब की लत ने किया रिश्ता बरबाद

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि लक्ष्मण और सीमा के बीच झगड़े आम बात थे, लेकिन उनकी शराब की लत ने संबंध को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...