Friday, September 18, 2026
Home Crime India बरेली: नौकरी की तलाश में अपने दोस्त के घर आई लड़की को...

बरेली: नौकरी की तलाश में अपने दोस्त के घर आई लड़की को लोगों ने चोर समझकर पीटा

उत्तरप्रदेश। बरेली के किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक नेपाली युवती को चोर समझकर भीड़ ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। युवती नौकरी की तलाश में शहर आई थी और एक परिचित के घर रुकी थी। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

घटना किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी की है, जहां शुक्रवार रात नेपाली मूल की युवती सुस्मीता सारु मगर उर्फ काजल पर भीड़ ने चोर होने का शक जताकर हमला कर दिया। युवती ने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करती थी, लेकिन हाल ही में काम छूटने के बाद वह बरेली आई और अपने परिचित विनय के घर रुकी थी।

डर की वजह से लगाई छत से छलांग

रात करीब एक बजे युवती के फोन पर कॉल आने पर वह बात करते हुए छत पर चली गई। वहां मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे देख लिया और संदेह के आधार पर शोर मचाना शुरू कर दिया। “चोर-चोर” की आवाज़ लगाते हुए दर्जनों लोग उसकी ओर दौड़ पड़े। घबराकर युवती ने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

भीड़ ने मिलकर खंभे से बांध पीटा 

नीचे गिरने के बाद भीड़ ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया और डंडों से बेरहमी से पीटा। रस्सियों से हाथ-पैर बांधकर घंटों पूछताछ की गई। इस दौरान उसके दो दांत टूट गए और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। वह लगातार हाथ जोड़कर कहती रही कि वह चोर नहीं है, बल्कि नौकरी की तलाश में शहर आई है, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। विनय का नाम बताने पर उसे छोड़ा गया।

पुलिस ने किया चार लोगों को गिरफ्तार

भीड़ द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मोहल्ला बारादरी के गौरव सक्सेना, शिवम सक्सेना, अमन सक्सेना और अरुण सैनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि युवती की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर चार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई है। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...