Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP एकतरफा प्यार में पागल युवक ने मंदिर में पूजा कर रही छात्रा...

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने मंदिर में पूजा कर रही छात्रा को मारी तीन गोलियां

आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

छात्रा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रानी मंदिर के भीतर उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक युवक ने पूजा कर रही बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा दिव्यांशी राठौर (21) पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। हमले में गंभीर रूप से घायल दिव्यांशी को पहले जिला अस्पताल और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां वह जीवन-मौत से जूझ रही है।

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया और करीब तीन घंटे के भीतर आरोपी राहुल दिवाकर को करहल रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। गिरफ्तारी के समय वह हंसता हुआ नजर आया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति और अपराध के प्रति रवैये पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़िता के भाई यश राठौर के मुताबिक, आरोपी राहुल पड़ोस में ही रहता है और कार ड्राइवर है। वह दिव्यांशी से एकतरफा प्रेम करता था और जबरन शादी का दबाव बना रहा था। दो साल पहले भी उसने इसी सनक में उनके घर की कार पर गोली चलाई थी, लेकिन मामला समझौते में सुलझ गया था। परिवार के मुताबिक, दिव्यांशी के लिए रिश्ते देखे जा रहे थे और संभवतः इसी बात ने आरोपी को उकसाया।

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि दिव्यांशी के खून की जरूरत को देखते हुए दस पुलिसकर्मियों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज का पूरा खर्च पुलिस वहन करेगी।

डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि आरोपी के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की जाएगी ताकि उसे जल्द से जल्द सजा मिल सके। केस में इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस बीच यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी के पिता पर भी हत्या का मामला दर्ज हो चुका है और पूरा परिवार दबंग प्रवृत्ति का है, जिसके कारण पहले की घटनाओं में भी लोग चुप्पी साध जाते थे।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और बाइक भी बरामद की है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले और अवैध हथियार रखने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...