Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्रेमजाल में फंसाकर महिला से दुष्कर्म — आरोपी...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्रेमजाल में फंसाकर महिला से दुष्कर्म — आरोपी गिरफ्तार,

बरेली: मुंबई की एक विवाहित महिला को सोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर कस्बे के एक किराये के मकान में बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बंधक बनाई गई महिला को मुक्त कराकर उसके पति के साथ मुंबई भेज दिया गया है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, बना अपराध का रास्ता

कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि पीड़िता मूल रूप से जिला रायबरेली की निवासी है, लेकिन वह अपने पति और पांच साल के बेटे के साथ मुंबई में रहती थी। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मोहित निवासी ग्राम नाद अलगनी, फरीदपुर से हुई। दोनों के बीच ऑनलाइन प्रेम संबंध बने और इसी बहाने मोहित ने महिला को मुंबई से कस्बा आंवला बुला लिया।

किराये के मकान में बनाया बंधक, किया कई दिन दुष्कर्म

आरोपी मोहित महिला को आंवला लाकर एक किराये के मकान में बंधक बनाकर रखा और उस पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार करता रहा। यह सिलसिला कई दिनों तक चला, जब तक कि महिला ने किसी तरह से सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पति को मदद के लिए संदेश नहीं भेज दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की सूचना मिलते ही सीओ नितिन कुमार के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित मुक्त कराया। आरोपी मोहित को भी गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर को जेल भेज दिया गया।

पति के साथ लौटी पीड़िता, आगे की जांच जारी

बंधक बनाकर रखी गई महिला को गुरुवार को उसका पति थाने लेकर पहुंचा और उसे अपने साथ मुंबई ले गया। इस मामले में पुलिस ने महिला की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरा सहयोग किया। अब विधिक प्रक्रिया के तहत मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...