जेल भेजे गए पति-पत्नी, पीड़ित परिवार ने कहा- ‘अब जाकर आत्मा को शांति मिली’
उत्तर प्रदेश। चित्रकूट जिले के राजापुर क्षेत्र में साल 2017 में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था, जिसमें एक महिला और उसके चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अब सात वर्षों बाद इस बहुचर्चित हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मुख्य आरोपी को मृत्युदंड और उसकी पत्नी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
सजा सुनाए जाते ही पुलिस ने दोनों दोषियों को कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया। इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर पीड़िता के परिजन मौजूद रहे, जिन्होंने लंबे इंतजार के बाद मिले न्याय पर संतोष जताया और भावुक हो उठे। अदालत का यह फैसला एक बार फिर साबित करता है कि जघन्य अपराध करने वालों को कानून किसी सूरत में बख्शता नहीं।







