Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP महिला की संदिग्ध हालात में मौत, प्रेमी गिरफ्तार; हत्या का आरोप

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, प्रेमी गिरफ्तार; हत्या का आरोप

नोएडा। मामूरा गांव में सोमवार देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 31 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है, जो अपने प्रेमी अर्जुन से मिलने गई थी। परिजनों ने महिला की मौत के लिए प्रेमी को जिम्मेदार ठहराते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम में हालांकि चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।

तीन साल का था प्रेम संबंध 

बदायूं के हथनी गुड़ गांव निवासी सतीश नोएडा के मामूरा गांव में पत्नी नीरज और पांच बच्चों के साथ रह रहा था। पड़ोस में ही रहने वाले 24 वर्षीय अर्जुन से नीरज के पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। अर्जुन सेक्टर-59 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में हाउसकीपिंग कर्मचारी है।

अलग होने को लेकर हुआ विवाद 

सोमवार शाम नीरज अर्जुन से मिलने उसके कमरे पर गई थी। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच अलग होने को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई। अर्जुन उसे पास के अस्पताल ले गया, जहां से उसे कैलाश अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप अर्जुन ने की मारपीट 

नीरज के परिजनों का आरोप है कि अर्जुन ने मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई है। महिला का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

नीरज से करना चाहता था संबंध खत्म

एडीसीपी हृदयेश कठेरिया के मुताबिक, आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि वह नीरज से संबंध खत्म करना चाहता था। कुछ दिन पहले उसने अपने एक दोस्त से लड़की की आवाज में फोन करवाकर यह झूठ फैलाया कि वह अर्जुन की मंगेतर है। इससे नीरज मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।

13 साल पहले हुई थी शादी

नीरज की शादी सतीश से 13 साल पहले हुई थी और उनके तीन बेटे व दो बेटियां हैं। पिछले तीन वर्षों से नीरज का अर्जुन से संबंध था, जो धीरे-धीरे तनाव में बदल गया। अब इस पूरे मामले में हत्या है या कोई और वजह—इसका खुलासा विस्तृत जांच और विसरा रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...