Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand ऑपरेशन कालनेमि- तीसरे दिन 34 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

ऑपरेशन कालनेमि- तीसरे दिन 34 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

23 आरोपी बाहर के राज्यो से, ठगी के आरोप में गिरफ्तारी

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस की कार्रवाई जारी है। रविवार को अभियान के तीसरे दिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से साधु-संतों के भेष में घूमकर ठगी करने वाले 34 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 23 आरोपी अन्य राज्यों के निवासी हैं।

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चल रहे अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं एसएसपी कर रहे हैं। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे लोगों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करें, जो साधु-संत का भेष धरकर महिलाओं और युवाओं को भ्रमित करते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान बताने के नाम पर ठगी करते हैं।

अब तक तीन दिनों में कुल 82 ढोंगी बाबाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी पर भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते:

अन्य राज्यों के निवासी — राजेन्द्र गिरी (फरीदाबाद), धीरज शर्मा (कुरुक्षेत्र), बलविंदर (पटियाला), अनिश पाण्डेय (चित्रकूट), राम भल्लर (गोण्डा), राहुल जोशी (बिजनौर), बन्टी (बिजनौर), रोशन (शाहजहाँपुर), रूपेश कुमार (पूर्णिया), राजू बाबा (इलाहाबाद), रघुपति (मुजफ्फरनगर), रामबाबू (छपरा), मलकीत (जगाधरी), बाबा (जगाधरी), मनीष (मुरादाबाद), दुर्वेश सिंह (बिजनौर), सुजीत शर्मा (बिजनौर), सचिन (गाज़ीपुर), विजय (अमेठी), अभिषेक (यमुनानगर), देव गौड़ (सुंदरगढ़), राजकुमार उर्फ रामदास (अंबाला), राजू (अजमेर)।

उत्तराखंड व आसपास के निवासी — राजेंद्र नाथ, शत्रु राम, गोजी, संगनाथ, बिट्टू, शिवनाथ, लालू नाथ, पप्पू प्रसाद, टसनू, धर्मनाथ (सभी देहरादून व हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से)।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...