Saturday, September 19, 2026
Home Crime India प्रेम विवाह के बाद छोड़े जाने पर युवती ने की आत्महत्या, होटल...

प्रेम विवाह के बाद छोड़े जाने पर युवती ने की आत्महत्या, होटल में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

पानीपत: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से अपने पति से मिलने पानीपत पहुंची 22 वर्षीय युवती मनीषा ने युवक के बेरुखी से टूटकर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। मनीषा ने संजय चौक स्थित एक होटल में जहरीला पदार्थ खाकर यह खौफनाक कदम उठाया। सोमवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चांदनीबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश जारी है।

प्रेम विवाह के बाद टूटा रिश्ता

मनीषा का पानीपत के बापौली निवासी युवक से पांच साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों कुछ समय तक हैदराबाद में साथ रहे, लेकिन बाद में मनीषा की नौकरी बेंगलुरु के एक अस्पताल में लग गई, जबकि युवक पानीपत लौट आया। तीन दिन पहले युवक ने मनीषा को फोन कर पानीपत बुलाया था।

फोन बंद कर भाग गया युवक

मनीषा जब पानीपत पहुंची, तो उसने संजय चौक के एक होटल में कमरा लिया। शुक्रवार को युवक उससे मिलने आया, पर जब मनीषा ने उसके साथ रहने की बात कही तो वह वहां से चला गया और मोबाइल फोन बंद कर लिया। मनीषा ने उसे बार-बार कॉल किए, लेकिन जवाब नहीं मिला।

अस्पताल में दो दिन चला इलाज, सोमवार को मौत

मनीषा की हालत बिगड़ने पर शनिवार को परिजन होटल पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। पहले नजदीकी अस्पताल और फिर असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चला। रविवार को उसकी हालत गंभीर बनी रही और सोमवार दोपहर एक बजे उसकी मौत हो गई।

परिजनों के बयान दर्ज, युवक फरार

मनीषा के मामा राजबीर ने बताया कि युवती ने नर्सिंग की पढ़ाई पानीपत में ही की थी और यहीं उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। पुलिस ने राजबीर समेत अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...