Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पटना जंक्शन से मासूम की अपहरण की कोशिश नाकाम, रेल पुलिस ने...

पटना जंक्शन से मासूम की अपहरण की कोशिश नाकाम, रेल पुलिस ने रचाई तस्करी की साजिश का पर्दाफाश

सीतामढ़ी की महिला से मासूम को छल से ले गया था आरोपी, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर दो को किया गिरफ्तार

पटना। पटना जंक्शन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला की गोद से दो साल छह महीने का बच्चा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। लेकिन तत्परता दिखाते हुए रेल पुलिस ने पूरे मामले को सुलझा लिया और बच्चे को सही सलामत खोज निकाला।

घटना रविवार दोपहर की है, जब सीतामढ़ी निवासी राधा देवी अपने बेटे सोनू के साथ पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान, एक अपरिचित व्यक्ति ने बातचीत का सिलसिला शुरू किया और बच्चे को चिप्स व बिस्कुट खिला कर उसका भरोसा जीत लिया। राधा देवी जैसे ही किसी यात्री से फोन मांगने में व्यस्त हुईं, वह व्यक्ति बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गया।

जब राधा वापस लौटीं और बेटे को न पाकर रोने लगीं, तो वहां मौजूद यात्रियों ने मदद की और तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। मामला दर्ज होते ही रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर के निर्देश पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और स्टेशन व आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई।

जांच में संदिग्ध की पहचान हुई और तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस सीतामढ़ी के खैरवा गांव तक पहुंच गई, जहां से मासूम को बरामद कर लिया गया। इस दौरान, एक आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान दीनानाथ साह के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि उसने बच्चे को मानव तस्करी के इरादे से अपने ही गांव के टिंकु उर्फ वृजानंद को 2.7 लाख रुपये में बेच दिया था।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। रेल पुलिस की तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया और एक मासूम की जान बचा ली।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...